कौशाम्बी 15 अक्टूबर 26*नवरात्रि के पांचवे दिन मां दुर्गा के पंडालों में आरती पूजन के साथ भक्ति भजन में डूबे भक्तजन*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत कस्बा भरवारी और आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भक्त पूजा अर्चना में लीन दिखाई पड़ रहे हैं सुबह-शाम आरती पूजन के साथ-साथ मां दुर्गा के पंडाल में कीर्तन भजन का भी आयोजन भक्तों द्वारा किया जा रहा है नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पंडाल में कथा वाचक द्वारा मां दुर्गा की महिमा पर प्रवचन भी किया जा रहा है जहां भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है नवरात्रि के शुभ आगमन पर समूचा कस्बा माता के जयकारो से गूंज उठा नवरात्रि के पावन पर्व पर भरवारी क्षेत्र में मा दुर्गा की पहली मूर्ति की स्थापना लगभग 30 वर्ष पूर्व पानी टंकी निवासी जगदीश प्रसाद शिवहरे ने की थी उस वक्त भरवारी सहित आस पास में यही एक मात्र माँ दुर्गा की मूर्ति स्थापित की जाती थी परंतु आज काफी जगह माता रानी की मूर्ति को स्थापित कर मां की पूजा अर्चना कर समूचा भरवारी भक्ति मय वातावरण एवं माँ के जयकारो से गूंज रहा है इसका जीता जागता उदाहरण कस्बा भरवारी के खल्ला बाद डांड बाबा पुरानी बाजार खोवा मंडी गौरा मोहल्ला पानी टंकी नया बाजार हनुमान मंदिर बिंदा मील मेहता रोड शिशु मंदिर कॉलोनी विशुई एन डी कालोनी सहित नगर पालिका परिषद अंतर्गत सैकड़ों जगह पर माता की मूर्ति की स्थापना की गई है l जहां प्रतिदिन सुबह शाम आरती पूजन के साथ-साथ कीर्तन भजन के आयोजन में महिला पुरुष भक्तों के साथ-साथ बच्चे बूढ़े भी माँ के पंडाल में पहुंच रहे हैं नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त भी आरती पूजन के साथ भंडारे के आयोजन में दिल खोलकर प्रसाद का वितरण कर रहे हैं
More Stories
बांदा 15 अक्टूबर 26*में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत*
मथुरा 15 अक्टूबर 26* चोरी किये गये माल सहित 02 अभियुक्तगण को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मुजफ्फरनगर:15अक्टूबर26* एनएचएम संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरे चौधरी नरेश टिकैत, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र