महोबा28फरवरी25*महोबा में ट्रक में घुसी कार, 4 की मौत:*
कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, प्रयागराज से भोपाल जा रहेथे कार सवार
~~~~~~~~~~~
महोबा में तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। कार पूरी तरह से डैमेज हो गई। कार ट्रक में फंस गई। ट्रक 50 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया। ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। एक घंटे तक चार लोग कार में तड़पते रहे। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को अलग किया। कार सवार भोपाल के रहने वाले थे।
हादसा शुक्रवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में बरा स्टैंड के पास हुआ। कार सवार महाकुंभ से स्नान करके भोपाल लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
रोहतास22जून26*आईएएस दीपक कुमार मिश्रा बने रोहतास के नए जिलाधिकारी: उदिता सिंह से लिया प्रभार |
पूर्णिया बिहार22जून26*पूर्णिया को मिला पहला एसएसपी: डॉक्टर शौर्य सुमन ने संभाला मोर्चा,
पूर्णिया कस्बा 22 जून26 कसबा हत्याकांड: 3 दिन में खुलासा, हथियार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार