महोबा १६ फरवरी २६ * उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘जल जीवन मिशन’ की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है
महोबा से अजय विश्वकर्मा की खास खबर यूपीआजतक
महोबा * उत्तर प्रदेश के महोबा में ‘जल जीवन मिशन’ की गुणवत्ता सवालों के घेरे में है। जैतपुर ब्लॉक के नगारा डांग गांव में बनी पानी की टंकी पूरी क्षमता तक भरे जाने का दबाव नहीं झेल पाई, जिससे बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत के आरोप सच साबित होते दिख रहे हैं। नगारा डांग गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी टंकी को जैसे ही पूरा भरा गया, उसकी दीवारों से पानी रिसने लगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने मानकों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिससे करोड़ों की योजना व्यर्थ हो रही है। ग्राम प्रधान गायत्री ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि टंकी की जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई हो।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*