August 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

[30/08, 21:30] +91 98892 32879: *बूथों पर गूंजी ‘मन की बात’, कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री का संदेश*

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी अयोध्या महानगर के सभी 419 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, बूथ समितियों के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने इसमें उठाए गए विषयों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की।
जिला पंचायत प्रशासक रोली सिंह ने कौशलपुरी में मन की बात सुनी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों और प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे आम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलती है। मिल्कीपुर मंडल के उधौइ में भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुना। महापौर ने कहा कि ‘मन की बात’ को सामाजिक चेतना और जनभागीदारी को बढ़ाने वाला प्रभावी माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि ‘मन की बात’ जनभागीदारी और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
भाजपा महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और प्रधानमंत्री के संदेशों को कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। विद्याकुंड वार्ड में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ सुनी। वहीं मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने अंजनीपुरम शक्ति केंद्र, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने हनुमानगढ़ी शक्ति केंद्र, हेमंत जायसवाल ने दिल्ली दरवाजा तथा रवि सोनकर ने बेगमगंज गढ़ैया में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके अलावा महानगर के विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर शैलेंद्र कोरी, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव और जेपी श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ने कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।
[30/08, 21:30] +91 98892 32879: *अयोध्या में हरीश द्विवेदी के भव्य स्वागत की तैयारी, रानीमऊ में जुटेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम*

*राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या आगमन पर राजीव तिवारी की अगुवाई में होगा जोरदार अभिनंदन।*
अयोध्या।
👉राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचेंगे भाजपा नेता हरीश द्विवेदी।
👉जिले में प्रवेश करते ही रानीमऊ में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं।
👉भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी की अगुवाई में होगा अभिनंदन।
👉रानीमऊ के गुलशन धर्मकांटा परिसर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना।
👉ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ किया जाएगा जोरदार स्वागत।
👉भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने जिले की सीमा पर बैठक कर तय की स्वागत रणनीति।
👉जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
👉स्वागत की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी ने भी राजीव तिवारी के साथ की आवश्यक चर्चा।
👉राजीव तिवारी ने मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों से रानीमऊ पहुंचने का किया आह्वान।
👉31 अगस्त को रानीमऊ में हरीश द्विवेदी के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं का दिखेगा बड़ा जुटे।
[30/08, 21:30] +91 98892 32879: पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी जी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के पश्चात उनके अयोध्या प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में आप सभी पार्टी पदाधिकारी, सम्मानित क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता बन्धु सादर आमंत्रित हैं !!

दिनांक: 31 अगस्त 2026

समय: दोपहर 12:30 बजे

स्थान: दिशा कोचिंग जोगी तारा मोड नाका बाईपास

आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाएं

आलोक सिंह रोहित
प्र० अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या।
[30/08, 21:30] +91 98892 32879: अयोध्या।
60 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त भीम सिंह गिरफ्तार, कोतवाली नगर पुलिस ने नवीन मंडी परिसर से किया गिरफ्तार, थाना गोसाईगंज के अमसिन का रहने वाला है अभियुक्त भीम सिंह।
[30/08, 21:30] +91 98892 32879: *हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या*
लखनऊ:
यूपी की राजधानी लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र प्रताप सिंह का शव दुबग्गा के पास एक नहर में बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही उनकी गोली मारकर हत्या की गई। यहां बता दें कि धीरेंद्र प्रताप सिंह मूल रूप से उन्नाव जिले के रहने वाले थे और फिलहाल वह लखनऊ के PGI इलाके में रह रहे थे।

Taza Khabar