कानपूर देहात१६फरवरी26* युवक ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया
कानपूर देहात से प्रशांत शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपूर देहात *दिनांक 16.02.2026 को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में मोती सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह निवासी ग्राम मैथा, जनपद कानपुर देहात द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित होकर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका गया तथा आवश्यक सुरक्षा सुनिश्चित की गई। तत्पश्चात उन्हें राजस्व विभाग एवं जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के समक्ष वार्ता एवं शिकायत के निस्तारण हेतु ले जाया गया। उक्त व्यक्ति का आरोप है कि उनकी लगभग नौ बीघा भूमि पर उनके पट्टीदार एवं परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में अब तक उनके द्वारा पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र अथवा तहरीर पूर्व में या आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। बाइट: श्री आशुतोष सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर15जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान*
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।