महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन
चरखारी से सादिक इस्लाम की रिपोर्ट यूपी आज तक
चरखारी (महोबा)। नगर में भारी बारिश के बीच गणेश उत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हुआ। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों और जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। बारिश के बीच निकली विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष भगवान गणेश के पुनः आगमन की कामना करते हुए नम आंखों से प्रतिमाओं का विसर्जन किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
More Stories
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*