*ब्रेकिंग न्यूज़*
लखनऊ 27 सितंबर 26*10 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा*
लखनऊ *दुबग्गा पुलिस की त्वरित कार्रवाई धमकी देने का भी आरोप; आरोपी न्यायालय में पेश*
*पत्रकार रिज़वान रिज़वी*
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना दुबग्गा में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0-0287/2026 धारा 65(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता को तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण एवं उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली कि पीड़िता और आरोपी पारिवारिक सदस्य हैं तथा मूल रूप से जनपद सीतापुर के निवासी हैं। वर्तमान में दोनों दुबग्गा क्षेत्र में जागर्स पार्क के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने नामजद आरोपी कुन्दन पुत्र खेलावन, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी झुग्गी-झोपड़ी जागर्स पार्क के पास, थाना दुबग्गा, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
*प्रभारी निरीक्षक श्री श्रीकान्त राय, कोतवाली दुबग्गा लखनऊ*
*व0उ0नि0 राकेश कुमार कोतवाली दुबग्गा लखनऊ*
*उ0नि0 लवकुश कुमार यादव कोतवाली दुबग्गा लखनऊ*
*आरक्षी शिवम सिंह कोतवाली दुबग्गा लखनऊ*
*आरक्षी विनोद कुमार कोतवाली दुबग्गा लखनऊ*
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी महज 24 घंटे के भीतर हो गई। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More Stories
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 27 सितम्बर 26*सीओ के साथ एसपी ने किया मासिक समीक्षा गोष्टी*