महराजगंज13अप्रैल24* परतावल पुलिस चौकी के ठीक सामने चौराहे पर अवैध रूप से दर्जनों गाड़ियां खड़ी होने से लगता है जाम।1
महाराजगंज *जिले के श्याम देऊरवा थाना अंतर्गत परतावल पुलिस चौकी के ठीक सामने चौराहे पर अवैध रूप से दर्जनों गाड़ियां बेतरतीब ढंग से आड़ी तिरछी खड़ी रहती है। जिससे पूरा रास्ता जाम रहता है। यह चौक व्यस्त रहता है। आने जाने वाले राहगीर परेशान रहते हैं। कई बार दुर्घटना होते-होते बच जाती है। विदित हो यह नगर पंचायत है। जहां टैक्सी स्टैंड का वसूली भी होता है, मगर जिला स्तर के अधिकारियों के हस्तक्षेप न होने के कारण नगर पंचायत कहीं भी टैक्सी स्टैंड बनाकर अपना धन बटोरने में लगा हुआ है। टैक्सी स्टैंड नगर निगम के अभिलेखों में कहीं होगा, मगर उसकी जानकारी किसी को नहीं है। राहगीरों को आफत उठानी पड़े ,या परेशानी ।उन्हें आम राहगीरों के दिक्कतों का कोई ख्याल नहीं है। परतावल पुलिस चौकी की पुलिस भी मस्त अंदाज में है ।सब कुछ देखने के बावजूद भी अपनी आंख नाक कान बंद करके अपने फर्ज अदायगी में लगी रहती है। क्षेत्रीय जनता ने बैट्री रिक्शा, और अन्य गाड़ियों से जाम होने की समस्या से निजात चाही है*।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*