November 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुरादाबाद 13 नवम्बर 26*मंडल अध्यक्षों को बांटी बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा*

मुरादाबाद 13 नवम्बर 26*मंडल अध्यक्षों को बांटी बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा*

मुरादाबाद 13 नवम्बर 26*मंडल अध्यक्षों को बांटी बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा*

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार माने जा रहे पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल चौहान और उनके बेटे अमित चौहान ने दीपावली पर पार्टी के चार मंडल अध्यक्षों को बाइकें उपहार में दीं। इस दौरान अमित चौहान ने विधायक बनने पर चारों मंडल अध्यक्षों को एक सप्ताह के भीतर स्कॉर्पियो देने का वादा भी किया।

ठाकुरद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों को बाइक की चाबियां सौंपी गईं। इस दौरान अमित चौहान ने कहा कि यह तो शुरुआत है। यदि वह या उनके पिता विधायक बनते हैं तो चारों मंडल अध्यक्षों को एक-एक स्कॉर्पियो गिफ्ट करेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम और स्कॉर्पियो देने के वादे को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।