मथुरा19नवम्बर* नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा किया गया वस्त्र वितरण कार्य।
Report by-विकास गोस्वामी यूपीआजतक
सेवा करो तो ऐसी करो कि सभी आपका साथ दे। खुशियां बाटने से बढ़ती है। आज नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा ऐसा ही नेक कार्य किया गया। ट्रस्ट द्वारा प्याली चौक जाट धर्मशाला के पास फरीदाबाद हरियाणा में जरूरत मंद लोगो को वस्त्र और स्वेटर वितरित किए गए। नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंद लोगों में आज वस्त्र वितरित किए गए। नव ऊर्जा के फरीदाबाद से सदस्य प्रवीन गुलाटी ने कहा कि सेवा करने से मन को शांति मिलती है साथ से सुख का भी अनुभव होता हैं। जितना हो सके सभी की सेवा करे। सेवा किसी भी रूप में हो सकती है। इन कपड़ो को पाकर सभी बच्चे बड़े ही ख़ुश नजर आ रहे थे। उनके अंदर एक उत्साह नजर आया। सभी के हमसे एक निवदेन किया कि यदि हो सके तो आप हमको कंबल दे सकते हैं। हम सभी ने कहा कि यदि संभव हुआ तो हम सभी आपकी इस सेवा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। यदि आपके अंदर क्षमता है तो दिल से सेवा भी करनी चाहिए। नव ऊर्जा ट्रस्ट द्वारा अनेक प्रकार के नेक कार्य किए जाते हैं, साथ ही समय समय पर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया जाता हैं। निशुल्क शिक्षा हेतू बच्चो को निशुल्क ट्यूशन भी पढ़ाया जाता है। ठंड का मौसम आ गया है। इस समय ऐसे कई लोग होंगे जिनके पास पहनने के लिए कपड़े नही होते ना ही वह खरीद पाते है। इस समय हम सभी को मिलकर इस प्रकार के नेक कार्य करने चाहिए। नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट का सभी से निवेदन है यदि आपके घरों में पुराने कपड़े, बच्चो के लिए खिलोने जो भी ऐसा सामान हो जो आप इन लोगो को दे एक तो आप सभी हमरा साथ दे और हमको यह सब प्रदान करे। आप हमारी ईमेल आईडी पर भी संपर्क कर सकते हैं। ईमेल आईडी pganesh1316@gmail.com। आज की सेवा में प्रवीन गुलाटी के साथ आम जन मानस ने भी योगदान दिया। आप सभी से निवेदन है यदि आपके अस पास किसी के पास ओढ़ने के लिए कंबल दे सके ताकि हम इन लोगो को दे सके और ठंड में इनकी सेवा हो सके। यदि आप कंबल डोनेट करना चाहे तक आप वह भी दे सकते हैं और 9818649500 पर प्रवीन गुलाटी सदस्य नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं, साथ ही नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट के सीनियर विशाल को भी 9868070756 भी संपर्क कर सकते है।

More Stories
रोहतास26मई26*आगामी बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सासाराम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है।*
पूर्णिया बिहार26मई26* बकरीद पर अमन का पैगाम: ईद उल अजहा सौहार्द से मनाने का संकल्प*
भागलपुर 26मई26*पुलिस कि बड़ी सफलता सुलतानगंज थाना अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भदन,