मथुरा17-10-25* पाईप चोर गैंग के वांछित शातिर बदमाश/लुटेरे/चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया
*मथुरा से सतीश कुमार की खास खबर न्यूज़ यूपीआजतक*
*मथुरा17-10-25* एसओजी मथुरा व थाना मगोर्रा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनाँक 17-10-2025 को पाईप चोर गैंग के 01 सक्रीय अन्तर्राज्य वांछित शातिर बदमाश/लुटेरे/चोर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसके पैर में गोली लगने से घायल हुआ , कब्जे से 45 पाईप (कीमत करीब 3 लाख रुपये ) बरामद , 19,000 रुपए (चोरी के पाइप बेच कर )बरामद तथा भारी मात्रा में असलाह कारतूस बरामद हुये। घायल अभियुक्त को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया गिरफ्तार/ घायल बदमाश आसिफ पुत्र समसूद्दीन उर्फ समसू निवासी निम्बाहेडी थाना टपुकडा जनपद खैरथल राजस्थान उम्र करीब 30 वर्ष (घायल/गिरफ्तार)
वांछित बदमाश
1- बलदेव राज पुत्र नरेन्द्र लाल निवासी 286 सेक्टर 7 पंचकुला हरियाणा
2- हाकिम पुत्र फजरु निवासी देवसेरस थाना गोवर्धन मथुरा
अभियुक्तगण अवैध असलाहो से लैस होकर प्रधानमंत्री हर घर जल योजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन गंगा जल परियोजना से सुदूर गाँव देहात क्षेत्र में स्वच्छ जल पहुचाने के लिए APCO कम्पनी द्वारा बिछाई जा रही भूमिगत पाईप लाईन में प्रयुक्त पाईपो को चोरी कर सस्ते दामो में बेच देते थे और उससे प्राप्त नगदी को आपस में बांट लेते थे । इसी क्रम में दिनाँक 16-08-2025 को अभियुक्तगणो द्वारा APCO PKG-1 कम्पनी के ग्राम नगला देविया भाग बछगांव में बिछाने के लिए रखे गये 110 पाईपो को चोरी कर लिया गया था । अभियुक्त आज चोरी किए पाईपो में से छुपा कर रखे गए 45 पाईप को बेचने के लिए लेने आया था ।

More Stories
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ17जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”