August 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कोलकाता16अगस्त26*पश्चिम बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत

कोलकाता16अगस्त26*पश्चिम बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत

कोलकाता16अगस्त26*पश्चिम बंगाल में पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत

पश्चिम बंगाल से सिपिज शाह, यूपीआजतक

कोलकाता*पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से बड़ी खबर सामने आई है। रामपुरहाट से पांच बार विधायक रहे और पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह टीएमसी के पार्टी कार्यालय में फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कथित तौर पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि नोट में आशीष बनर्जी ने राजनीति में आना अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बताया है।
आशीष बनर्जी ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहने के साथ-साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का पद भी संभाल चुके थे। हालिया विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार ध्रुबा साहा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी शोक और चर्चा का माहौल है।
यूपीआजतक के लिए पश्चिम बंगाल से सिपिज शाह की रिपोर्ट।