सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम, हासिल किया प्रथम स्थान*
सतना। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) सतना के NCC कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परेड (अन आर्म्स) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कई वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कैडेट्स की इस उपलब्धता से कॉलेज और पूरे जिले में खुशी की लहर है।
*मुख्य अतिथि और कलेक्टर रहे मौजूद*
समारोह के दौरान राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी और सतना कलेक्टर की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने विजेता NCC कैडेट्स के उत्कृष्ट मार्च पास्ट, अनुशासन और जज्बे की जमकर सराहना की तथा उन्हें जिला प्रशासन सतना की ओर से प्रथम पुरस्कार की शील्ड (ट्राफी) प्रदान कर सम्मानित किया।
*कड़ी मेहनत का मिला फल*
कैडेट्स की इस उपलब्धि में कैडेट आकाश पांडे समेत पूरी टीम का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। लगातार कई दिनों के कड़े अभ्यास और अनुशासन के बल पर कैडेट्स ने जिला स्तर पर यह गौरव हासिल किया है। इस सफलता पर कॉलेज प्रबंधन, साथी छात्रों और क्षेत्रवासियों ने सभी कैडेट्स को बधाई दी है।

More Stories
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन
इलाहाबाद16अगस्त26*हमीरपुर के चंदूपुर गांव के 200 से ज्यादा स्कूली बच्चों और करीब 50 अभिभावकों की सड़क की मांग को लिया हाई कोर्ट ने संज्ञान