मथुरा06फरवरी25*रियल एस्टेट ऑफिस का सीसीटीवी कैमरा तोड़ने पर मुकद्दमा दर्ज
*लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यूपीआजतक से*
मथुरा । गांव जैंत निवासी योगेश पुत्र महावीर सिंह ने थाना जैंत पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत जैंत सुनरख मार्ग पर अमोहा रियल एस्टेट के नाम से उनकी ऑफिस है सुरक्षा की दृष्टि से ऑफिस में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।वह 28 जनवरी को शाम 7 बजे ऑफिस का ताला बंद कर अपने आवास पर चले गए। इसी बीच रात्रि 10:26 बजे मौका पाकर गांव जैंत निवासी विशाल पुत्र कप्तान सिंह ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ की और उसको तोड़कर ऑफिस के समीप फेंक दिया। अचानक वह ऑफिस की तरफ आए तो उनको सीसीटीवी कैमरा अलग पड़ा हुआ मिला। सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम करने वालों की तस्वीर भी कैद हो गई है। घटना की सूचना थाना जैंत पर दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक थाना जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि योगेश की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता द्वारा धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। तफ्तीश में जो भी अपराध पाया जाएगा उसी के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*
बांदा 11 अक्टूबर 26*सपा लोहिया वाहिनी में संगठन विस्तार, बांदा से चंद्रदीप उर्फ दीपू यादव जिलाध्यक्ष नामित*
मुजफ्फरनगर, 11 अक्टूबर 26 बिहारी अतिशय क्षेत्र में श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की भव्य वार्षिक रथयात्रा धूमधाम से संपन्न,,,