मथुरा 25 अप्रैल 26* हत्या के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए, 04 अभियुक्तगण व 01 महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा दिनाक 25.4.2026 को समय 11.05 बजे मुखविर की सूचना पर थाना मगोर्रा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 125/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 04 अभियुक्तगण 1.राहुल पुत्र भोहरे लाल उम्र करीब 28 वर्ष 2.रोहित पुत्र भोहरे लाल उम्र करीब 25 वर्ष 3. सौरभ पुत्र भोहरेलाल उम्र करीब 20 वर्ष व 4. ब्रिजेश पुत्र रामजी समस्त निवासीगण ऊँचागाव थाना मगोर्रा मथुरा उम्र करीब 42 वर्ष व एक महिला अभियुक्ता को मय एक रस्सा के साथ सोन चौराहे के पास थाना क्षेत्र मगोर्रा से गिरफ्तार/निगरानी पुलिस लिया गया । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्घ थाना मगोर्रा से विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना संक्षिप्त विवरण-* दिनाक 22.4.2026 को मृतक भोहरेलाल पुत्र गयासी निवासी ऊचागांव थाना मगोर्रा मथुरा का शव संदिग्ध मृत अवस्था मे अपने घर के सामने तालाब किनारे मिला था सूचना पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया मृतक के पुत्र रजत द्वारा दिनांक 23.4.2026 को मृतक भोहरेलाल की मृत्यु के सम्बन्ध मे अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध थाना हाजा पर हत्या का अभियोग/मु0अ0सं0 125/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया । दौराने विवेचनात्मक कार्यवाही ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि साक्ष्य संकलन के आधार पर पाया गया कि मृतक भोहरेलाल उपरोक्त शराब पीने का आदी था तथा रोजाना शराब पीकर अपने परिवारीजनो से झगडा करता रहता था उसकी शराब पीने की आदत व झगडा करते रहने से सभी परिवारीजन काफी परेशान थे दिनांक 21/22.04.2026 की रात्रि मे ही मृतक भोहरेलाल शराब पीकर अपने परिजनो से झगडा कर रहा था उक्त विवाद मे भोहरेलाल व उसकी पत्नी तथा पुत्रो के बीच हाथापायी तथा मारपीट हुई इसी दौरान परिवारीजनो द्वारा भोहरे सिंह के गले में साफी डालकर दूर करने का प्रयास किया किन्तु उसकी मौके पर मृत्यु हो गयी है जिसके पश्चात मृतक के तीन पुत्र राहुल रोहित व सौरभ तथा पत्नी संतोषदेवी तथा पडोसी ब्रिजेश पुत्र रामजी ने अपराधिक षडयन्त्र करके पहले मृतक भोहरेलाल को उसके गले मे रस्सा डालकर कमरे मे लटकाया ताकि लगे की किसी ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की है और उसके बाद मृतक के शव को घर के सामने ओंकार सिंह के खाली बन्द मकान के पीछे तलाब किनारे ले जाकर रख दिया जिससे की भोहरेलाल की हत्या की इल्जाम अपने पड़ोसी पर लगा सके ।
*गिरफ्तार शुदा अभि0 का नाम व पता -*
1.राहुल पुत्र भोहरे लाल निवासी ऊँचागाव थाना मगोर्रा मथुरा उम्र करीब 28 वर्ष
2.रोहित पुत्र भोहरे लाल निवासी उपरोक्त उम्र करीब 25 वर्ष
3.सौरभ पुत्र भोहरेलाल निवासी उपरोक्त उम्र करीब 20 वर्ष
4.ब्रिजेश पुत्र रामजी निवासी उपरोक्त उम्र करीब 42 वर्ष
5.एक महिला अभियुक्ता ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
स्थान- सोन चौराहे के पास से , दिनांक 25.4.2026 व समय 11.05 बजे ।
*अभि0गण/अभियुक्ता उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण:-*
मु0अस0 125/2026 धारा 105/238/61(2)बीएनएस थाना मगोर्रा मथुरा ।
*अभि0गण/अभियुक्ता उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.थानाध्यक्ष हरीश चौधरी थाना मगोर्रा, मथुरा ।
2.उ0नि0 अभिमन्यु मलिक थाना मगोर्रा मथुरा ।
3.उ0नि0 अकित कुमार थाना मगोर्रा मथुरा ।
4.उ0नि0 प्रशान्त शर्मा थाना मगोर्रा मथुरा ।
5.है0का0 1724 रामलखन थाना मगोर्रा मथुरा ।
6.है0का0 736 जितेन्द्र सिंह थाना मगोर्रा मथुरा ।
7.म0है0का0 1257 शिवकान्ती थाना मगोर्रा मथुरा ।
8.का0 1581 नवीन कुमार थाना मगोर्रा, मथुरा ।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*