मथुरा 23 अप्रैल 26 *26 साइबर अपराधियों के ऊपर इनाम घोषित किया गया*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* दिनांक 22.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। इसके अंतर्गत *थाना शेरगढ़* पर पंजीकृत *मुकदमा अपराध संख्या 44/2026,* जो कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की *धाराओं 318(4), 336, 338, 340(2), 111(3), 61(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धाराओं 66सी व 66डी* के तहत दर्ज है, में लंबे समय से वांछित चल रहे *कुल 26 अभियुक्तगण (साइबर अपराधियों)* की गिरफ्तारी हेतु *25000/-25000/- रुपये* का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा इन अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है और आम जनता से भी इन अपराधियों के संबंध में सूचना साझा करने की अपील की गई है ताकि उनके विरुद्ध अतिशीघ्र विधिक कार्यवाही की जा सके ।
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*