मथुरा 23 अप्रैल 26* हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना शेरगढ पुलिस द्वारा दिनांक 23.04.2026 को समय 13.00 बजे चैकिग के दौरान थाना शेरगढ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2026 धारा 115(2)/109/351(2)/352 BNS में वांछित 01 अभियुक्त विष्णु उर्फ वीर बहादुर पुत्र पूरन निवासी ग्राम विशम्भरा थाना शेरगढ मथुरा उम्र करीब 40 को घटना मे प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित बजरंग भट्टा से करीब 50 मीटर आगे रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
*संक्षिप्त विवरण* ……दिनांक 07.04.2025 को वादी मुकदमा द्वारा जान से मारने की नियत से गोली चलाने व गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना शेरगढ पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 115(2)/109/351(2)/352 बी0एन0एस0 पंजीकृत काराया था । जिसमे विष्णु उर्फ वीर बहादुर उपरोक्त नामजद अभियुक्त था जिसे पुलिस द्वारा आज घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता –*
विष्णु उर्फ वीर बहादुर पुत्र पूरन निवासी ग्राम विशम्भरा थाना शेरगढ उम्र करीब 40वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक एवं समय*
बजरंग भट्टा से करीब 50 मीटर आगे रोड पर थाना क्षेत्र शेरगढ जनपद मथुरा को दिनांक 23.04.2026 को समय 13.00 बजे ।
*अभियुक्त से बरामदगी का विवरण-*
1-01अवैध तमन्चा बोर .315 बोर (घटना में प्रयुक्त) .
2- 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः–*
1-प्र0नि0 अजय किशोर थाना शेरगढ मथुरा ।
2-उ0नि0 सतेन्द्र सिंह थाना शेरगढ मथुरा ।
3-उ0नि0 महावीर सिंह थाना शेरगढ मथुरा ।
4-है0का0 1374 कमलदीप सिंह थाना शेरगढ मथुरा।

More Stories
नैनीताल17जून26*बाथरूम में निकले सर्प को सुरक्षित और सही ढंग से किया रेक्यू
नैनीताल17जून26लालकुआं में एसआईआर की समीक्षा बैठक, युद्ध स्तर पर चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
पूर्णिया बिहार 17 जून 26 : रामनगर में नाईट क्रिकेट का रोमांच, महापौर विभा कुमारी के बल्ले से हुआ आगाज*