मथुरा 19 दिसंबर 25 OPERATION CONVICTION थाना- जमुनापार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा*श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त द्वारा वादिया को वृन्दावन कट से ऑटो से छाता ले जाते समय जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार करना एवं मारपीट करने के सम्बन्ध में अभियुक्त को 10 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख आठ हजार रुपये (108000/- रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना जमुनापार* जनपद मथुरा पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 325/2024 धारा 64(1)/115(2)/351(3) बी0एन0एस0 में आज दिनांक 19.12.2025 को मा0 न्यायालय ए0डी0जे0/ई0सी0 एक्ट मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचरण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त दिनेश पुत्र प्रेम सिंह निवासी गौसना थाना जमुनापार जनपद मथुरा को 10 वर्ष का कठोर कारावास व एक लाख आठ हजार रुपये (108000/- रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*