मथुरा 13 अक्टूबर26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तगण को मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना छाता जनपद मथुरा पुलिस टीम 6द्वारा दिनांक 12.09.2026 को समय 23.40 बजे छाता बरसाना रोड पर बरसाना फ्लाईओवर से उतरकर कस्बा छाता से अभियुक्तगण 1.अनिल पुत्र रामकिशन निवासी राधेश्याम कालोनी गोविन्द नगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष व 2.सद्दाम पुत्र अजीज निवासी राधेश्याम कालोनी गोविन्द नगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 399/2026 धारा 103(1),238,3(5),61(2) बी0एन0एस0 थाना छाता मथुरा थाना छाता जनपद मथुरा को मोटर साइकिल स्पलेण्डर प्लस रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 85 CN 4434 सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना छाता से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.08.2026 को वादी का 20 वर्षीय पुत्र विपिन अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 85 CN 4434 से समय करीब 15:00 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी छाता जाने की बात कहकर घर से निकला था, परन्तु वापस न लौटने पर पिता की तहरीर के आधार पर थाना छाता, मथुरा पर गुमशुदगी संख्या 29/2026 पंजीकृत कर सर्विलांस सेल मथुरा की मदद से जांच शुरू की गई। अगले ही दिन दिनांक 05.08.2026 को थाना जैत क्षेत्र के ग्राम धौरेरा के जंगल में एक खंडहरनुमा कोठरी से गुमशुदा विपिन निवासी नीमगांव, थाना गोवर्धन का गला रेता हुआ शव बरामद हुआ था, जिसके सम्बन्ध में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाना छाता पर मु0अ0सं0 399/2026 धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में विवेचनात्मक व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 23:40 बजे दो अभियुक्तगण अनिल उम्र 19 वर्ष और सद्दाम उम्र 19 वर्ष निवासीगण राधेश्याम कॉलोनी, थाना गोविन्दनगर, मथुरा को मृतक की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP 85 CN 4434 सहित गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद थाना छाता पुलिस द्वारा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम, पता व उम्र:-*
1.अनिल पुत्र रामकिशन निवासी राधेश्याम कालोनी गोविन्द नगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
2.सद्दाम पुत्र अजीज निवासी राधेश्याम कालोनी गोविन्द नगर थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
*अभियुक्तकगण उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- छाता बरसाना रोड पर बरसाना फ्लाईओवर से उतरकर कस्बा छाता, दिनांक 13.10.2026 व समय 23.40 बजे ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
01 मोटर साइकिल स्पलैण्डर प्लस रजि0न0 UP 85 CN 4434 ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0 399/2026 धारा 103(1),238,3(5),61(2) बी0एन0एस थाना छाता जनपद मथुरा ।
*अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक उमेशचन्द त्रिपाठी थाना छाता जनपद मथुरा ।
2.निरीक्षक जय सिंह थाना छाता जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 विकाश शर्मा थाना छाता जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1433 मनोज कुमार थाना छाता जनपद मथुरा ।
5.रि0का0 929 शौरभ कुमार थाना छाता जनपद मथुरा ।
6.रि0का0 198 सनी प्रसाद थाना छाता जनपद मथुरा ।
More Stories
मथुरा 13 अक्टूबर 26*सम्मान समारोह तथा विराट कवि सम्मेलन के नाम रहा मेले का प्रथम दिन*
बाँदा 13 अक्टूबर 26*80 साइकिलों के साथ रवाना हुए चौकीदार, मुख्यमंत्री योगी ने किया संबोधित*
बांदा 13 अक्टूबर 26*मिशन शक्ति के तहत छात्रा अंशु सिंह बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी*