November 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी 27 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें

लखीमपुर खीरी 27 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें

लखीमपुर खीरी 27 नवम्बर 26*लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें

● गोला- 28 नवंबर को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल गोला पहुंचेंगी, अपना दल जिले में सम्मेलन कर अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश करेगा

● लखीमपुर खीरी- भीरा नहर से मिट्टी का अवैध खनन किए जाने का आरोप, रात के अंधेरे में जेसीबी और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रही खुदाई, पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत का भी आरोप

● जंगबहादुरगंज- बाईपास पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल, शाहजहांपुर रेफर

● खीरी- नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का गैर जनपद तबादला

● लखीमपुर खीरी- दौलतापुर गांव में तिलक उत्सव के दौरान पटाखे की चिंगारी से घारी में लगी आग, ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

● पलिया- सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद को आगे आए विधायक रोमी साहनी, घायल के घर पहुंचकर परिजनों का जाना हाल, इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी

● लखीमपुर खीरी- बस्ती-बहराइच मार्ग पर पुल के पास ट्रक और कंटेनर की भिड़ंत, ट्रक चालक घायल, रामापुर चौकी प्रभारी अवलीश पवार ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया

● पसगवां- नेशनल हाईवे 730 पर पनई चौराहे के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल, शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले जाते समय एक घायल की मौत, दो का उपचार जारी

Taza Khabar