मथुरा 08 सितम्बर 2024* थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को 1580/- रूपये व एयरटेल कम्पनी के सिम कार्ड खरीदने से सम्बन्धित कागजात सहित किया गिरफ्तार ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,मथुरा महोदय के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धऩ मथुरा महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन के कुशल नेतृत्व में थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 08.09.2024 को समय करीब 11.35 बजे सकरवा बाईपास से एक वांछित अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान पुत्र मोनाजात निवासी ग्राम जयग्राम थाना मिनाखान जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल सम्बन्धित मु0अ0सं0 15/24 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि को रूपये 1580/- व एयरटेल कम्पनी के सिम कार्ड खरीदने से सम्बन्धित कागजात सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी । अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान उपरोक्त अपने ग्राम दौलतपुर के रिश्तेदारों के साथ मिलकर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उनसे सिम खरीद कर पंश्चिम बंगाल से लाकर ग्राम दौलतपुर व आसपास के गांव तथा राजस्थान व हरियाणा के मेवात क्षेत्र में टटलूबाजी करने वाले लड़कों को सिम बेचने का कार्य करता हैं ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त का नाम व पता:-*
अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान पुत्र मोनाजात निवासी ग्राम जयग्राम थाना मिनाखान जिला उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान- सकरवा बाईपास से, दिनांक 08.09.2024 समय करीब 11.35 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1.कुल रूपये 1580/-
2.एयरटेल कम्पनी के सिम कार्ड खरीदने से सम्बन्धित कागजात ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास :-*
मु0अ0सं0 15/2024 धारा 420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त अमेरूल उर्फ मनीरूज्जमान उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम:-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बाबू मिश्र थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री सोहनवीर सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.उ0नि0 श्री अरनव सिरोही थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 1796 कुलदीप कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ27अप्रैल26*लखनऊ विकास प्राधिकरण के जोन 6 में सील इमारत पर हो रहा निर्माण कार्य
मयूरभंजन उड़ीसा 27अप्रैल26*किंडरगार्टन में घुस रहे सांप से भिड़ गया ‘काली’, जान देकर बचाई 30 बच्चों की जान*
नदिया 27अप्रैल26*सीएम योगी के रोड-शो में उमड़ा जनसमुद्र, महिलाएं, बुजुर्ग व युवा मोबाइल में कैद करते रहे योगी की झलक