September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मऊरानीपुर08सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

मऊरानीपुर08सितम्बर*यूपीआजतक न्यूज़ से खास खबरे

मऊरानीपुर । ग्राम पंचायत धायपुरा में आदर्श रावत के आवास पर पार्थिक शिवलिंग निर्माण जारी है। चतुर्मास के चलते पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण पंडित धर्मजीत रावत, नरेश शास्त्री, आचार्य अरुण कृष्ण रावत द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ पूजन, हवन के साथ किया जा रहा है। वही ग्राम नयागांव में निकली जा रही रामधुन का एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ ग्राम में शोभायात्रा निकाली तथा विशाल रूप में कन्या भोज में समस्त ग्रामीणों के सहयोग रहा।

मऊरानीपुर । राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन मऊरानीपुर ब्लॉक इकाई अध्यक्ष रोहित सिंह पटेल प्रधान बसरिया के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी को जिलाधिकारी के नाम संबोधित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताएगा कि ग्रामों के परिषदीय विद्यालयों का वषों से बकाया पड़ा विद्युत बिल ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि से जमा कराए जाने का आदेश विभाग द्वारा दिया गया है जबकि यह न्याय संगत नही है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि बेसिक शिक्षा विभाग से सरकारी स्कूलों का बिजली का बिल जमा होना चाहिए। ग्राम निधि की धनराशि तो गांव के विकास कार्यो के लिए होती है। ज्ञापन में गुड्डू मिस्त्री मऊदेहात, चरन सिंह बुंदेला हरपुरा, विष्णु पटेल बसरिया, नईमुद्दीन भंड़रा, विमला देवी मिश्रा खिलारा, दयाराम सैन कदौरा, पवन शर्मा बुखारा, उमेश मिश्रा भानपुरा, साधूराम अहिरवार नयागांव, अनीता देवी अहिरवार धायपुरा, गुड़िया सिंह घाटकोटरा, बलराम अहिरवार देवरीघाट, बालमुकुंद अहिरवार मथूपुरा, अशोक कुशवाहा ढ़करवारा, शुभम् गुप्ता पठा, केपी पटेल धमना पायक, रज्जन यादव रुपाधमना आदि ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर है।

मऊरानीपुर । पूर्व माध्यमिक विद्यालय पंचमपुरा में प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह निरंजन की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। जिसमें प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहे शिक्षामित्र प्रतिपाल अहिरवार का आकस्मिक निधन हो जाने पर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अतीष कुमार, प्रदीप उपाध्याय, प्रमिला ताम्रकार, उमेश पटेल, जानकी देवी, तुलसा, कल्पना, सुनीता, उर्मिला आदि ने शोक व्यक्त किया। इसी क्रम में विक्रम सिंह निरंजन शिक्षामित्र बसरिया की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। जिसमें ग्राम हरपुरा निवासी शिक्षामित्र प्रितपाल का आकस्मिक निधन हो जाने पर मनीष तिवारी, राकेश पटैरिया, राजेश प्रताप सिंह सोलंकी, राजू सिंह, पहलवान अहिरवार, मिहिलाल अहिरवार, पुष्पेंद्र साहू आदि शिक्षामित्रों ने शोक व्यक्त किया।

Taza Khabar