रायबरेली08सितम्बर*ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ा गया विशालकाय अजगर
महराजगंज रायबरेली। ग्रामीणों की सूझबूझ से पकड़ा गया एक विशालकाय अजगर। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को लिया अपने कब्जे में। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शेखपुर समोधा मजरे टांडा गांव में बीती शाम गांव से ही सटे खेतों में एक विशालकाय अजगर देखने को मिला था। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते तब तक वह एक बकरी को अपना शिकार बना चुका था। बढ़ते अंधेरे के साथ-साथ वह अजगर भी कहीं झाड़ियों में गायब हो गया। परंतु आज सुबह जब पुनः ग्रामीणों ने अजगर को गांव के समीप एक नाले में मदहोश अवस्था में देखा तो ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने विशालकाय अजगर को अपने कब्जे में ले लिया है।
More Stories
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*
लखनऊ 27 सितंबर 26*राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने की साजिश कर रही कांग्रेसः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर27सितम्बर26* 138 वाँ संस्करण मन की बात सुनने पहुंचे सांसद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर ग्रामीण