बांदा 27 सितंबर 26*बाढ़ के तेज बहाव में युवक नाव समेत बहा ,पांच किमी दूर सुरक्षित मिला*
*मछली पकड़ने के लिए नाव पर सो रहा था युवक,पीएसी ने नदी में चलाया सर्च ऑपरेशन;सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस*
बांदा/पैलानी – केन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से मछली पकड़ने गया 35 वर्षीय युवक नाव समेत बह गया।रातभर चले घटनाक्रम के बाद रविवार सुबह युवक करीब पांच किलोमीटर दूर सिंधन कलां के नाव घाट पर सुरक्षित मिल गया।युवक के मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली।उधर,उसकी तलाश में पीएसी की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया।पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवा खास गांव निवासी जंग बहादुर निषाद (35) पुत्र भवानी शंकर निषाद रोज की तरह शनिवार शाम मछली पकड़ने के लिए जाल और नाव लेकर केन नदी गया था।वह अक्सर रात में नाव पर ही सो जाता था।शनिवार रात करीब 11 बजे तेज बारिश के बीच नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया।इससे नाव तेज बहाव में बहने लगी और नाव पर सो रहा जंग बहादुर भी नाव समेत बह गया।रविवार सुबह तक युवक के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की गई और पुलिस को सूचना दी गई।इसके बाद पीएसी की टीम ने केन नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।इसी बीच सिंधन कलां गांव के ग्रामीणों ने नाव घाट किनारे एक युवक के नाव के साथ मौजूद होने की सूचना पैलानी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान जंग बहादुर के रूप में की।जंग बहादुर के भाई चंद्रबली ने बताया कि उनका भाई सात भाइयों में दूसरे नंबर का है और नदी में मछली पकड़ने का काम करता है।वह रोजाना शाम को नाव लेकर नदी जाता था और उसी पर सोता था। तेज बारिश और बाढ़ के कारण नाव बहकर सिंधन कलां के घाट तक पहुंच गई। युवक भी नाव पर सोता रहा और आंख खुलने पर नाव किनारे ले आया।कुकुवा खास से सिंधन कलां की दूरी करीब पांच किलोमीटर है।एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए पीएसी की टीम को नदी में लगाया गया था।रविवार सुबह वह सिंधन कलां के नाव घाट पर सुरक्षित मिल गया।युवक के सुरक्षित मिलने के बाद तलाश अभियान समाप्त कर दिया गया
यूपीआज तक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
More Stories
मथुरा 27 सितंबर 26* जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर रूपये निकालने वाले गैंग के 01अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
सीकर27 सितंबर 26*खाटूश्यामजी में कांग्रेस का कब्जा, एक वोट से विनीता पूनिया बनीं पालिकाध्यक्ष
जयपुर 27 सितंबर 26*अनुकंपा नौकरी पर लगी बहू हर महीने सास को वेतन का 25 फीसदी दे: कोर्ट*