मऊरानीपुर06अगस्त*तिरंगा झंडा यात्रा के मद्देनजर ढ़करवारा के सचिवालय में हुई बैठक।
मऊरानीपुर (झांसी) सद्भावना ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम ढ़करवारा के प्रधान अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित की गई। जिसमें सचिव इन्द्रविजय गौतम ने कहा कि हम सभी आपस में मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ 11 से 17 अगस्त तक हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाएं। ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा ने बताया कि 15 अगस्त को आजादी का मनाया जा रहा अमृत महोत्सव के चलते तिरंगे का मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए सभी से सहयोग करने को कहा गया। बैठक में पंचायत सहायक निशा साहू, परशुराम अहिरवार राशन विक्रेता, जितेंद्र मिश्रा, लक्ष्मी कुशवाहा, जगदीश साहू, अजय अहिरवार, लालू, गजेंद्र सेन, विजेंद्र कुशवाहा, रामभरोस श्रीवास, मनोज कुशवाहा, द्वारका कुशवाहा, पिंटू अहिरवार, कुट्टू राजपूत, खेमचंद कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, अशोक सैनी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री