August 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया

भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया

नवगछिया भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता

भागलपुर31जुलाई26*महादेवपुर घाट पर पानी में बहते मिले अधेड़ व्यक्ति को डायल-112 टीम ने तत्परता से अस्पताल पहुँचाया

आज दिनांक 31.07.2026 को परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेवपुर घाट के समीप एक अधेड़ व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उक्त व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त व्यक्ति को अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।

डायल-112 की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई से उक्त व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। व्यक्ति की पहचान लखन यादव पिता -जय कृष्णा यादव पता -खरी थाना-मुरलीगंज, जिला – मधेपुरा के रूप में हुई। परिजन द्वारा बताया गया कि घरेलु विवाद में उनके द्वारा नदी में डूबने का प्रयास किया गया था।

परबत्ता थाना पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Taza Khabar