भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर25अप्रैल26*शाहकुण्ड थाना अंतर्गत एक महिला के हत्या में संलिप्त दो और अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/ छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 23.04.2026 को शाहकुंड थाना को सुचना प्राप्त हुई थी की किरण देवी पति-स्व० जर्नादन यादव सा०-सरहा को लाठी डंडे तथा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर दी गई थी।
सूचना के सत्यापन एवं कांड के उद्भेदन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था एवं शाहकुण्ड थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।
इस संबंध में शाहकुण्ड थाना कांड सं0 100/26 सुसंगत धाराओं में दर्ज कर लगातार छापेमारी की जा रही थी।
उक्त गठित टीम के द्वारा लगातार छापेमारी के क्रम में तकनिकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना / साक्ष्यों के आधार इस कांड में संलिप्त प्राथामिकी अभियुक्त 01. राहुल कुमार, पे०-सियाराम यादव, – कटहरा, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुर को इनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया तथा अप्रथामिकी अभियुक्त 02. निरंजन कुमार यादव, पे०-नुनुलाल यादव, सा०-सिलोटा, थाना-शम्भुगंज, जिला-बांका को इनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इस कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।बरामदगी-शून्य। गिरफ्तारी विवरणी :-राहुल कुमार, पे०-सियाराम यादव, सा०-कटहरा, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुर।निरंजन कुमार यादव, पे०-नुनुलाल यादव, सा०-सिलोटा, थाना-शम्भुगंज, जिला-बांका। छापामारी दल की विवरणी :- पु०नि० सह-थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव शाहकुण्ड थाना।.पु०अ०नि० रुपेश कुमार शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० देवकर्ण सिंह शाहकुण्ड थाना। पु०अ०नि० रंजीत कुमार शाहकुण्ड थाना।पु०अ०नि० रीता कुमारी शाहकुण्ड थाना।सशस्त्र बल शाहकुण्ड थाना।

More Stories
कानपुर नगर15जून26*शिवराजपुर खनन की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीणों को खनन माफियाओं ने धमकाया,,
हरिद्वार15जून26*भाकियू नैन का अलकनंदा घाट पर हुआ तीन दिवसीय अधिवेशन, किसानों ने उठाए कई मुद्दे
नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर पत्रकारों की अनूठी पहल, पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश।