April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी25अप्रैल26*मेधावी छात्रों के सम्मान से चमका भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी जिला टॉपर अहम कुशवाहा सहित अन्य मेधावी पुरस्कृत*

कौशाम्बी25अप्रैल26*मेधावी छात्रों के सम्मान से चमका भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी जिला टॉपर अहम कुशवाहा सहित अन्य मेधावी पुरस्कृत*

कौशाम्बी25अप्रैल26*मेधावी छात्रों के सम्मान से चमका भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी जिला टॉपर अहम कुशवाहा सहित अन्य मेधावी पुरस्कृत*

*पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुधीर नारायण ने मेधावी छात्रों को किया संबोधित*

*भरवारी कौशांबी* भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी कौशाम्बी में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के मेधावी छात्रों के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह’ का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2026 को किया गया। इस गौरवशाली विजय उत्सव में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया।सम्मान और आत्मीय स्वागत समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन द्वारा शुरू हुई।विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी के चेयरमैन व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुधीर नारायण जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही,निदेशक संदीप सक्सेना ने प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना को उनके कार्यों तथा अनुभवों को बच्चों तक सफलता पूर्वक पहुंचाने में कामयाब होने तथा शत प्रतिशत रिजल्ट देने की खुशी व्यक्त करते हुए माला पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।विद्यालय के ट्रेजरार प्रो. प्रशांत अग्रवाल का स्वागत उप-प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुधीर नारायण ने मेधावी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने बच्चों को जीवन में और ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए निरंतर अनुशासित रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन की भी सराहना की।जिला टॉपर और विद्यालय का गौरव समारोह का मुख्य आकर्षण अहम कुशवाहा रहे, जिन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा से 98.20 प्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय और जिले में टॉप रहते हुए अपना,अपने माता पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अहम कुशवाहा और स्कूल के दूसरे टॉपर रौनक केशरवानी को जिसको 95.4 प्रतिशत प्राप्त हुआ था उन दोनों शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले टॉपर्स को 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इसके अलावा मुख्य अतिथि सुधीर नारायण निदेशक संदीप सक्सेना जी तथा ट्रेजरार प्रोफेसर डॉ प्रशांत अग्रवाल ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया विद्यालय के निदेशक संदीप सक्सेना और प्रधानाचार्य बलैया गंगाराबोइना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों,शिक्षकों और अभिभावकों के त्रिकोणीय प्रयासों का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा,हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं,बल्कि बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारकर उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाना है।समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे,जिन्होंने अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख गर्व का अनुभव किया। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर चेयरमैन डायरेक्टर ट्रेजरार प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल,स्कूल कॉर्डिनेटर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

 

Taza Khabar