भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर22अक्टूबर23*लूट के मामले में चार लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना अंतर्गत शाहाबाद के रहने वाले रंजीत कुमार के घर से नकाबपोश अज्ञात लुटेरों के 17 अक्टूबर को हथियार का भय दिखाकर जेवरात, मोबाइल ,सीपीयू एवं नगद राशि की लूट कर लिया गया था। घटना के बाद गृहस्वामी रंजीत कुमार के द्वारा सुलतानगंज थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था । कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया था ।गठित टीम के द्वारा घटना के 48 घंटे के अंदर लूटे गए सीपीयू मोबाइल एवं कई सामान को बरामद कर लिया गया एवं लूट में प्रयुक्त फाइटर पंच एवं गमछा को भी बरामद कर लिया गया एवं चार लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 सितंबर 26* VHP दुर्गावाहिनी का शक्ति प्रदर्शन, श्रावंती गांगुली को पूर्णियाँ विभाग की कमान
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार