वाराणसी22अक्टूबर24*बीएचयू में पीएचडी प्रवेश नियमावली का छात्रों ने किया विरोध,
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
*वाराणसी।* बीएचयू – पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं के खिलाफ छात्र संघर्ष समिति ने सोमवार को परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र और अपर परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह से मुलाकात की।
छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों का उल्लंघन कर रहा है और इससे छात्रों की अकादमिक भविष्य को खतरा पैदा हो गया है। नए नियमों के अनुसार, केवल जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) पास छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा, जिससे NET पास और अन्य योग्य छात्रों का नामांकन संभव नहीं हो सकेगा।
परीक्षा नियंता प्रो. ज्ञानप्रकाश सिंह के साथ छात्रों से बहस भी हुई। छात्रों के आक्रोश को देखते हुए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य मौके पर बुलाए गए। परीक्षा नियंता प्रो. एन के मिश्र ने छात्रों की समस्याओं को समझते हुए कहा कि वह कुलपति से इस मामले में सकारात्मक हल निकालने के लिए चर्चा करेंगे।
छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्यामल कुमार ने कहा कि समिति हमेशा छात्रों के हितों के लिए तत्पर है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे और परीक्षा नियंता को ज्ञापन सौंपा है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर 2026 *पूर्णिया में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा: 12 हजार बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त,
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया में राष्ट्रीय पोषण माह का धमाल: मध्य विद्यालय तेतराही में लगा अनोखा पोषण मेला,
मथुरा 6 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपा का हल्ला-बोल