भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश
_______________________
भागलपुर*भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी की बालबुद्धि एवं अटपटे बयानों से कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भरभरा कर गिरा दी है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने एक बयान दिया था- देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है। महंगाई आसमान छूऐगी। नरेंद्र मोदी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे,सरकार एक साल से ज्यादा नहीं चलेगी, गिर जाएगी।नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे या सत्ता बचाने के लिए इमरजेंसी लगा देंगे।
भाजपा नेता ने कहा कि जबकि भारत की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से आगे बढ़ रही है युद्ध का बहुत कम असर पडा।अर्थव्यवस्था का ताजा आंकड़ा सामने आया है कि भारत की ग्रोथ रेट पर कोई असर नहीं पड़ा है। यहां तक की तेल के दाम भी गिरना शुरू हो गया है। आरबीआई की नीतियों के मुताबिक 2% से 6% के बीच रेपो रेट रहना चाहिए,जो कि मेंटेन है। राहुल गांधी को अपने घर में क्या हो रहा है? यह उन्हें खुद ही पता नहीं! राहुल देश की बर्बादी की कल्पना मात्र से बेहद खुश हो जाते हैं। राहुल गांधी की यही बचकानी बयानों ने कांग्रेस की छवि को नुकसान पहुंचाया,साथ ही कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भरभरा कर गिरा दी।

More Stories
पूर्णिया 24 नवम्बर 26*अख्तरुल इमान के बयान का कस्बा में हुआ स्वागत, समाजसेवी अब्दुल मतीन ने किया समर्थन*
हरदोई (पिहानी)24 नवम्बर 26*थाना पिहानी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
पूर्णिया बिहार 24 नवंबर26*सेवा दूत अभियान को धार देने जुटेंगे 10 जिलों के भाजपा कार्यकर्ता