भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19जुलाई26*बबरगंज थानान्तर्गत 58.61 ग्राम बाउन शुगर के साथ एक विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध, अन्य कि तलाश जारी।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की बबरगंज थानान्तर्गत सा०-चौधरीडीह में एक विधि विरूद्ध बालक के द्वारा अपने घर पर तथा राजा यादव पे०-ठाकुर यादव के द्वारा अपने दुकान कि आड़ में अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एंव बबरगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा बबरगंज थानान्तर्गत सा०-चौधरीडीह में 01. एक विधि विरूद्ध बालक को उसके घर से 42.56 ग्राम बाउन शुगर के साथ विधिवत् निरूद्ध किया गया। तथा पुनः उक्त गठित टीम के द्वारा 02. राजा यादव पे० ठाकुर यादव सा०-चौधरीडीह थाना-बबरगंज जिला-भागलपुर के दुकान पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ पुलिस टीम कि उपस्थिति का आभास होते ही उक्त अपराधकर्मी मौके से फरार हो गया इसी कम में उक्त दुकान की तालाशी के दौरान 16.05 ग्राम बाउन शुगर बरामद करते हुए विधिवत् जब्त किया गया। इस संबंध निरूद्ध किये गये विधि विरूद्ध बालक से आवश्यक पुछ-ताछ कर धटना में शामिल राजा यादव के विरूद्ध लागातार छापामारी करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगीः-01. बाउन शुगरः- 58.61 ग्राम ।
गिरफ्तारीः-01. विधि विरूद्ध बालकः-01।छापामारी दलः- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष सत्यजीत कुमार बबरगंज थाना।पु०अ०नि० प्रताप कुमार बबरगंज थाना।पु०अ०नि० हृदयनारायण साह बबरगंज थाना।सशस्त्र बल बबरगंज थाना।

More Stories
अबोहर पंजाब20जुलाई26*डीएसपी कमांड सैंटर फाजिल्का सतिंद्र कुमार बने एस.पी.
लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*