लखनऊ20जुलाई26*उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट | 20 जुलाई 2026 | सभी जिलों का संक्षिप्त पूर्वानुमान
🌦️ पश्चिमी यूपी:
सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें और गरज-चमक की संभावना।
🌧️ मध्य यूपी:
लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, बाराबंकी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, इटावा और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकती है।
⛈️ पूर्वी यूपी:
गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी, भदोही और सुल्तानपुर में कई स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश तथा कुछ इलाकों में भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना।
🌩️ बुंदेलखंड:
झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा और चित्रकूट में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
⚠️ सलाह:
गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। मौसम खराब होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की सलाह का पालन करें।
#UPWeather #WeatherUpdate #RainAlert #Monsoon #UttarPradesh #IMD #UPAajTak #BreakingNews

More Stories
अबोहर पंजाब20जुलाई26*डीएसपी कमांड सैंटर फाजिल्का सतिंद्र कुमार बने एस.पी.
लखनऊ20जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 20 जुलाई 26 *एसपी ने किया कोहाट और सदर थाना का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश*