मथुरा 20 जुलाई 26 दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी से पैसे से भरा हुआ बैग किया गायब*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा *आज दिनांक 20.07.2026 की शाम को डायल-112 पर एक सूचना प्राप्त हुई कि एक गाड़ी में से दो व्यक्तियों द्वारा एक रुपयों से भरा बैग निकाल लिया गया है। जिसमें तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचते हुए जिसमें क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और मेरे द्वारा मौके का मुआयना किया गया।प्रथम दृष्टया ड्राइवर द्वारा और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा यह बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा इनको इशारा किया गया गाड़ी में कुछ खराबी का, जिसके संबंध में इन्होंने गाड़ी रोकी। और गाड़ी रोक के जैसे ही इन तीनों द्वारा गाड़ी का निरीक्षण किया जा रहा था, तो पीछे से किसी ने इनका गाड़ी में रखा हुआ बैग निकाल लिया व लेके भाग गए।इसके बारे में इनको एक राहगीर ने बताया कि कोई आपका बैग लेके भाग रहा है, जिस पर इनके द्वारा तत्काल उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया जाना बताया गया है। और अब यह सूचना इनके द्वारा नीलेश गर्ग, जो इनके मालिक हैं, उनको दिया गया है।इसमें हमारे द्वारा तत्काल CCTV फुटेज को देखने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और इस टप्पेबाज़ी की घटना का अनावरण करने के लिए हमारी सर्विलांस टीम, SOG टीम और थाना की टीम लगी हुई है।पुलिस द्वारा इस प्रकरण का अति शीघ्र अनावरण किया जायेगा ।*
*बाइटः- श्री राजीव कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक नगर मथुरा ।*

More Stories
पूर्णिया बिहार21जुलाई26* बिजली का तार काटते वक्त बड़ा हादसा, करंट लगने से युवक की मौत*
नई दिल्ली21 जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
उत्तर प्रदेश21जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें………!!*