भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर19जुलाई23*उमेश कुशवाहा के भागलपुर पहुंचते ही सफाई कर्मियों ने किया घेराव, कहा- मुझे मेरा हक मिलना चाहिए*
भागलपुर उमेश सिंह कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यू अपने 2024 के चुनावी मुद्दे को लेकर भागलपुर पहुंचे ,वही कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, वही भागलपुर नगर निगम मायागंज अस्पताल सदर अस्पताल के तहत काम करने वाले सफाई कर्मियों ने अपनी कई मांगों को लेकर उनका घेराव किया, सफाई कर्मियों ने कहा कि हम लोग विगत 18 वर्षों से भागलपुर में सफाई कर्मी का काम कर रहे हैं लेकिन हम लोगों का अभी तक स्थाईकरण नहीं किया गया है ना ही समय पर वेतन मिल पाता है साथ ही हम लोगों को बेवजह परेशान किया जाता है हम लोगों को शोषित किया जाता है इससे हम लोगों को निजात दिलाया जाए वही बांका भागलपुर के प्रदेश सचिव सह प्रभारी डॉ संजय बाल्मीकि ने बताया कि हम लोगों ने उमेश सिंह कुशवाहा से अपनी मूलभूत सुविधाओं और अपने सम्मान के लिए वार्ता की है उन्होंने आश्वासन दिया है कि संविधान और देश की लड़ाई में हम आपके साथ हैं आपका हक आपको दिला कर रहूंगा।
उमेश सिंह कुशवाहा के आश्वासन पर सफाई कर्मी अपने काम पर लौटे और उन्हें उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा दिए गए आश्वासन से उम्मीद है कि उन्हें वरीय पदाधिकारियों द्वारा शोषित और उपेक्षित नहीं किया जाएगा।

More Stories
लखनऊ15जुलाई26*राजधानी लखनऊ में मिलावटी पेट्रोल के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है।
नई दिल्ली15जुलाई26*भारत में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर चालू, 10 नए रिएक्टरों का निर्माण जारी_*
लखनऊ15जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*