भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर13जनवरी24*दही-चूड़ा,गुड़-तिलकुट व सब्जी भोज के जरिये सुड्डू साईं ने दिया संगठन की मजबूती और एकजूटता पर बल
भागलपुर : जिला जनता दल यू परिवार की ओर से मकरसंक्रांति पर्व के पूर्व जदयू महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष सुड्डू साईं ने स्थानीय जगदीशपुर स्थित साईं विहार काॅलोनी परिसर में शनिवार को दिन के 12 बजे से देर शाम तक इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी दलों को एकजूट कर मकर सक्रांति की बधाई दी।
इस मौके पर सुड्डू साईं द्वारा आयोजित दही-चूड़ा,गूड़-तिलकूट,तिलवा और सब्जी के संयुक्त भोज का लुत्फ उठाया।
इस अवसर पर मौजूद राज्यसभा की पूर्व सांसद कहकशां परवीन ने बिहार के सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। कहकशां परवीन ने कहा कि जिस तरह से यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है,उसी तरह यहां मौजूद इंडिया गठबंधन की एकजूटता केंद्र की सत्ता परिवर्तन का संदेश का सूचक है। उन्होंने कहा है कि यह पर्व देश की सत्ता परिवर्तन के साथ सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए,उनकी यही कामना है।
वहीं कार्यक्रम के आयोजक सुड्डू साईं ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि मकरसंक्रांति का पर्व हमें मिल्लत में बरक्कत का संदेश देता है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि एक साथ इंडिया गठबंधन के इस हूजूम को देखकर उन्हें यह यकीन हो गया है कि हम अपने मिशन में अभूतपूर्व सफलता हासिल करेंगे। वहीं यूवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश ओझा ने कहा कि देश को इसी एकजूटता की जरूरत है और यह एकजूटता यदि 2024 के लोकसभा तक कायम रही तो न केवल देश की राजनीति से भाजपा व आरएसएस का सफाया होगा बल्कि हमारे राष्ट्रीय नेता को देश का प्रधानमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता।
इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन,ज़िलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह ,राकेश कुमार ओझा,अनिरुद्ध मंडल,डॉ विजय सिंह,अर्जुन साह, विवेकानंद गुप्ता,विनय सिंह,कुंज बिहारी चौधरी,घनश्याम मुखिया,सकलदेव मंडल,हीरा पांडेय मंज़र आलम,हसनैन अंसारी,सोमुराज,रवीश रवि,संजय राम,भावेश मंडल,राकेश यादव,मुखिया मनीष सिंह,मुखिया बिकेश कुमार,मुखिया सुनील कुमार शर्मा,पप्पू मुखिया मुखिया मारूफ आलम,सरपंच मिथलेश राम,प्रीतम कुमार गुरुदेव मंडल,ब्रजेश सिंह,संजय राम,संजय,साह, पप्पू साह,रामाशीश सिंह,प्रभात ओझा,गोपाल साह,रमन कुमार,संतोष पटेल,बालकृष्ण मोयल आदि समेत ज़िला के सैकड़ों सदस्यगण मौजूद थे।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल