भागलपुर11 मार्च 26*गैस को लेकर अफवाह से मची अफरा-तफरी, एजेंसियों पर सुबह से लगी लंबी कतार*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर ,पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और उससे जुड़ी खबरों के कारण देशभर में गैस आपूर्ति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच अफवाहों का असर अब भागलपुर में भी देखने को मिल रहा है। शहर के कई गैस एजेंसियों के बाहर आज सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए अपना काम-काज छोड़कर अहले सुबह से ही एजेंसी पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर खड़े दिखाई दिए। कतार में लगे लोगों का कहना है कि गैस की कमी की खबरें सुनकर वे पहले ही सिलेंडर लेने आ गए हैं, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।हालांकि गैस एजेंसियों का कहना है कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है। एजेंसी प्रबंधन के अनुसार अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है, जिससे वितरण में थोड़ी परेशानी हो रही है।इस मामले को लेकर एक गैस एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि लोग अफवाहों के कारण घबरा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि जितनी जरूरत है, उतनी गैस उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलेगा।

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।