लखनऊ ११ मार्च २६ * आपदा के मौके पर ढाबों और ठेले वालों के लिए जलावन की लकड़ी के दाम नहीं बढ़ने दिए जाएंगे
यूपी टिम्बर एसोसिएशन गैस की किल्लत के समय खानपान का काम करने वाले व्यापारियों के साथ है– मोहनीश त्रिवेदी
लखनऊ आज दिनांक 11 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि ईरान और इजरायल युद्ध के चलते देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की भारी कमी के चले देशभर के खान पान का काम करने वाले होटल,रेस्टोरेंट के साथ ही ढाबों और ठेले पर खानपान और चाय बेच कर अपना व्यापार करने वाले के सामने भारी संकट आ गया है जिससे लखनऊ के भी व्यापारी अछूते नहीं है इस आपदा के अवसर पर उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि छोटे व्यापारी जो जलावन की लकड़ी के सहारे अपने व्यापार को सुचारू रूप से जारी रखे हुए है और बिना गैस के भी लकड़ी के माध्यम से अपनी जीविका चला रहे है उन्हें जलावन की लकड़ी महंगी न मिले। श्री त्रिवेदी ने बताया उनकी लखनऊ के तमाम जलावन की लकड़ी का काम करने वाले से वार्ता हुई और उनसे आग्रह किया गया कि आपदा के इस मौके पर लकड़ी के दाम में वृद्धि न होने दी जाए जिसे अधिकांश लकड़ी व्यापारियों ने स्वीकार कर लिया यदि उसके बावजूद कोई ज्यादा मुनाफे के लिए दाम बढ़ता तो उसका विरोध किया जाएगा। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन व तमाम लकड़ी व्यापारी आपदा के इस मौके पर प्रदेशवासियों के साथ खड़े है जहां भी लकड़ी व्यापारियों की आवश्यक होगी वह देश व प्रदेश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे।
भवदीय
मोहनीश त्रिवेदी
प्रदेश अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन
8004743002
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….