भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)
भागलपुर06नवम्बर23*साइबर ठगी मामले में मो तौकीर को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार*
भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र के चकदरिया गरोहतिया गांव से दिल्ली क्राइम ब्रांच की 6 सदस्यों की टीम ने साइबर ठगी से जुड़े मामले में एक आरोपी मो तौकीर को गिरफ्तार कर लिया है।दिल्ली पुलिस ने गरोहतिया गांव में आरोपी के आधार सेन्टर पर छापेमारी की,जहाँ से आधार बनाने के उपकरण लैपटॉप मशीन आदि बरामद किया।बताते चलें कि मो तौकीर आधार बनाकर दिल्ली भेजता था।कहीं न कही यह मामला हवाला कांड से जुड़ी हो सकती है।जब आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस उसके गांव पहुँची तो लोगों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया तभी मौके पर मौजूद लोदीपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों को शांत किया।बहरहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच के डी एस पी शंकर राउत आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।अग्रतर कारवाई के लिए आरोपी को पुलिस दिल्ली भी ले जा सकती है।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*