ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर 16 सितंबर 26*तितावी में दिन निकलते ही पुलिस-बदमाश मुठभेड़
अमीरनगर कट पर तड़तड़ाईं गोलियां, तार चोर गिरोह का एक बदमाश घायल — तीन साथी गिरफ्तार
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर तितावी दिन निकलते ही अमीरनगर कट पर तितावी पुलिस और तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई । तितावी पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान शाहनवाज पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कांबिंग के दौरान उसके तीन साथियों जुनैद उर्फ शाहरुख, ताहिर और आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया
*10 कुंतल से अधिक चोरी का तार बरामद*
तितावी पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो बाइक और दो चाकू बरामद हुए हैं । तितावी पुलिस ने चोरी के तार को दिल्ली ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही मैजिक गाड़ी भी बरामद की है । मुठभेड़ में तितावी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
मौके पर SI गौरव मलिक, जसोई चौकी इंचार्ज, शुभम त्यागी जगाहेड़ी टोल चौकी इंचार्ज, रविन्द्र घामा लालूखेड़ी चौकी इंचार्ज, परमजीत सिंह ढिढावली चौकी इंचार्ज व क्राइम टीम के तेज तर्रार मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल आबिद कुमार समेत तितावी थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। तितावी थाना प्रभारी जयवीर चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई । तितावी थाना प्रभारी जयवीर चौधरी की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया
वहीं CO फुगाना नरेंद्र यादव ने थाना प्रभारी जयवीर चौधरी, क्राइम टीम के मनीष कुमार एवं अर्जुन चौधरी समेत समस्त पुलिस स्टाफ को गुडवर्क के लिए बधाई दी । CO फुगाना नरेंद्र यादव ने पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में हुई बड़ी घटना का जल्द खुलासा किया गया है।

More Stories
बुलंदशहर 23 नवम्बर 26* 3साल कि मासूम कि हत्या कि आरोपी महिला सोनम गिरफ्तार
हल्द्वानी23 नवम्बर 26*पुरुष आयोग और पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने की उठी मांग, प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूर्णिया बिहार 23 नवंबर 26 *LED वैन से नन्हे बच्चों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश, उफरैल में गूंजा ‘नशा छोड़ो’ का नारा*