भागलपुर
रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर03 जुलाई 2023*कुख्यात कपिल यादव चढ़ा पुलिस के हत्थे, हत्या लूट डकैती सहित कई कांडों में था नामजद*
भागलपुर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र से जिले के टॉप टेन अपराधियों में एक कुख्यात कपिल यादव को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। वहीं देर रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पांच कुर्की वारंटी सहित एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। वही कुख्यात अपराधी कपिल यादव पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी सहित अन्य मामले दर्ज हैं। कपिल की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता के रूप में पुलिस देख रही है। वही इसके अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ किया गया है। वही इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जल्द ही छापेमारी करने की रणनीति तैयार कर रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
लखनऊ11 अक्टूबर 26*बीजेपी छोड़ धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल।*
महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान