भागलपुर विहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक)।
भागलपुर01अक्टूबर2023*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस:।
वृद्धजनों के प्रति सामाजिक व्यवहार बेहतर हो- ये हमारे समाज के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है: ओम प्रकाश उपाध्याय।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिलकामांझी,जवारीपुर इलाकों में स्थित असहाय,निर्बल,बेसहारा एवं अक्षम वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों के चरणों पर अबीर-गुलाल लगाकर लिया आशीर्वाद,साथ ही तिलक- आरती उतार कर बुजुर्गों की समर्पण भाव से सेवा उनकी सेहत और सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य यह भी है की वृद्धजनों के प्रति सामाजिक व्यवहार बेहतर हो। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने इस अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा- बुजुर्ग हमारे समाज का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। यह हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं।जिनके आशीर्वाद से हमारा पालन पोषण होता है। उनके प्रति मन में सम्मान और अटूट प्रेम होना चाहिए। सबसे मह्त्वपूर्ण है इस अवस्था में उनके साथ होना जब वे असहाय और अक्षम होते हैं। वैसे तो बुजुर्गों का सम्मान हर दिन हर पल होना चाहिए। उन्होंने आने वाली पीढ़ी को सलाह दी वृद्धजनों को समाज पर बोझ नही समझे। भारतीय परिदृश्य में वृद्धो के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं,जो सामाजिक सांस्कृतिक और आर्थिक सभी रूपों में दिखाई देती है। अधिकांश युवा रोजगार की तलाश में शहरो की ओर पलायन करते हैं। परिणाम स्वरुप उनके माता-पिता अकेले रह जाते हैं। देश में बेसहारा वृद्धो के लिए सरकार की नीतियां सबल होनी चाहिए। वृद्धो का सम्मान हमारे समाज के लिए ज्ञान का भंडार है। समाज में उनकी उपयोगिता लगातार बनी रहेगी। हमें अपने परिवार में अपने बुजुर्गों के प्रति नैतिक दायित्वों का विकास करना होगा।
बुजुर्गों के सम्मान कार्यक्रम में महामंत्री मंटू यादव,कांग्रेस इंटक जिलाअध्यक्ष इं0 रवि कुमार,सिकंदर चौधरी,सचिव दिलीप कुमार,पूर्व सैनिक मृत्युंजय कुमार,पिंटू कुमार, अभिषेक कुमार सिद्धार्थ शर्मा, डॉ विश्वजीत कुमार,किशोरी जी,अरविंद कुमार,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद उपाध्याय,पूर्व सैनिक जगदीश झा,बिंदेश्वरी दुबे,हरेंद्र पासवान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति