मथुरा 29 अक्टूबर 26*पीईटी अभ्यर्थियों के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच दो दिन और चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को होगा संचालन, सुबह 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी ट्रेन
कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन चार दिन 140 मिनट देरी से चलेगी
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे बरेली और मथुरा कैंट के बीच अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन कर रहा है। यह ट्रेन 25 के बाद और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को चलेगी। इससे परीक्षा में शामिल होने के लिए मथुरा आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, गाड़ी संख्या 05310 बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर बरेली से सुबह चार बजे रवाना होगी। यह बदायूं स्टेशन पर सुबह पांच बजे, कासगंज में 6:10 बजे और हाथरस सिटी में 7:22 बजे पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन सुबह 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05309 मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष ट्रेन मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे रवाना होगी। यह हाथरस सिटी में शाम 7:12 बजे, कासगंज में रात 8:25 बजे और बदायूं में रात 9:32 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और कुर्सीयान श्रेणी के कुल 12 कोच तथा दो एसएलआर कोच सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
कासगंज रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर लंबे पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी का संचालन चार दिन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अनुसार, 29 अक्टूबर तथा 1 और 4 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा।
निर्माण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 55335 कासगंज-मथुरा जंक्शन सवारी गाड़ी को निर्धारित समय से 140 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय की जानकारी लेने की अपील की है।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा अपहरण व हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा 01 साइबर अभियुक्त को 02 कूटरचित आधार कार्ड व 01 मोबाइल फोन सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 29 अक्टूबर 26*बादलों की ओट में छिपे सूर्यदेव, करवा चौथ पर चांद के दीदार की चिंता