भागलपुर ९ मार्च २६ * जिस कंपनी में 51 वार्ड के 51 कर्मी काम करते हैं वही कंपनी दे रही धमकी, कहा – “देख लेंगे, तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे”
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी एक निजी कंपनी पर कर्मचारियों को धमकाने और उनके वेतन व पीएफ से जुड़ी गंभीर लापरवाही का आरोप सामने आया है बताया जा रहा है कि जिस कंपनी के अधीन शहर के 51 वार्डों के 51 कर्मी काम करते हैं, वही कंपनी अब कर्मचारियों को धमकी दे रही है और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दे रही है मामला तब सामने आया जब कंपनी में कार्यरत एक कर्मी ने नगर आयुक्त को लिखित आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में कर्मी ने बताया है कि वह Logikool Technology Pvt. Ltd. नामक कंपनी में एजेंट के रूप में कार्यरत है इस कंपनी का कार्यालय भागलपुर के स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में संचालित होता है आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है और कई महीनों से उनका बकाया भुगतान लंबित है
कर्मी ने यह भी कहा है कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों के भविष्य निधि की राशि भी जमा नहीं की जा रही है जबकि वे नियमित रूप से काम कर रहे हैं और कंपनी के निर्देशों का पालन कर रहे हैं कर्मचारियों का कहना है कि वेतन और पीएफ जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखना उनके साथ अन्याय है।सबसे गंभीर आरोप यह है कि जब कर्मचारी अपने बकाया वेतन और पीएफ की मांग करते हैं या इस संबंध में सवाल उठाते हैं, तो कंपनी के कुछ जिम्मेदार लोग उन्हें धमकाते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे कहा जाता है कि “देख लेंगे, तुम कुछ भी नहीं कर पाओगे इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर कर्मचारियों को डराने और चुप कराने की कोशिश की जा रही है। इन कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही उनके अधिकारों का सम्मान किया जा रहा है।इस पूरे मामले को लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे आगे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाए और जिन कर्मचारियों का वेतन और पीएफ बकाया है, उसे जल्द से जल्द दिलाया जाए।

More Stories
बाँदा5मई26*प्रदेश सरकार के मंत्री आज शिक्षामित्र सम्मान समारोह में शिरकत की।
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……