रोहतास ९ मार्च २६ * अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीडीयू मंडल द्वारा बालिकाओं को साइकिल वितरण एवं महिला कर्मचारियों का सम्मान
डेहरी रोहतास से संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
बेटीयां भगवान का सबसे बड़ा वरदान है।
दिनांक: 08.03.2026, रविवार पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत लेवल-1 एवं लेवल-2 में कार्यरत रेलवे कर्मचारियों की बालिकाओं को 125 साइकिलों का वितरण स्टाफ बेनिफिट फंड (Staff Benefit Fund) के माध्यम से किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक उनके आवागमन को सुगम बनाना है। साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान उनके उत्साह, खुशी और नए आत्मविश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शा रही थी।
इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में मंडल की 23 परिश्रमी एवं समर्पित महिला कर्मचारियों को ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ/डीडीयू (ECRWWO/DDU Chapter) के तत्वावधान में उनके उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एएसआई/आरपीएफ/डीडीयू श्रीमती अनमोल कुमारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी पुत्री कुमारी ईशित्वा आनंद ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 50वाँ स्थान प्राप्त कर रेलवे परिवार का गौरव बढ़ाया है। कुमारी ईशित्वा आनंद रेलवे स्कूल, ओक ग्रोव की पूर्व छात्रा हैं और उनकी उपलब्धि रेलवे समुदाय के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर श्री उदय सिंह मीना, मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम)/डीडीयू, श्रीमती चित्रा सिंह, अध्यक्ष ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ/डीडीयू, श्री दिलीप कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक/डीडीयू, श्री उज्ज्वल आनंद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्री राजीव रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री राहुल राज, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सहित मंडल के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ईसीआरडब्ल्यूडब्ल्यूओ की सम्मानित सदस्याएँ, बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवारजन, मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधि, तथा प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम न केवल महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर बना, बल्कि बालिकाओं की शिक्षा, सशक्तिकरण और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति भारतीय रेल तथा डीडीयू मंडल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। स्टाफ बेनिफिट फंड के माध्यम से साइकिल वितरण जैसी पहलें समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
●●●●●
डीडीयू मंडल में महिला रेल कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है। मंडल के सभी विभागों में महिलाएँ न केवल कार्यालयों में बल्कि फील्ड स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गया से डेहरी के बीच मेमो ट्रेन का संचालन महिला क्रू द्वारा किया जाना इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रहा, जिसने यह साबित किया कि महिलाएँ रेलवे संचालन के हर क्षेत्र में दक्षता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकती हैं। डीडीयू एवं गया जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर भी महिला कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया। टिकट बुकिंग, टिकट चेकिंग, पार्सल प्रबंधन, पैनल रूम संचालन, कंट्रोल ऑफिस, शेड, अस्पताल, ट्रैक अनुरक्षण और साफ-सफाई जैसे विविध कार्यों में महिला कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर नेतृत्व के साथ कार्य संचालन किया। यह व्यापक भागीदारी न केवल कार्यकुशलता का परिचय देती है बल्कि यह भी दर्शाती है कि महिलाएँ रेलवे के हर स्तर पर समान रूप से योगदान दे रही हैं। डीडीयू मंडल का यह प्रयास महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*