June 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर ५ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम व एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

भागलपुर ५ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम व एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक 

भागलपुर ५ जून २०२६ * विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम व एसएसपी ने किया वृक्षारोपण

भागलपुर, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन के समीप जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज “एक पेड़ पुरखों के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी पीढ़ियों और पूर्वजों से जुड़ाव का भी प्रतीक हैं। जितनी अवधि तक यह वृक्ष फल-फूल देंगे, उतनी अवधि तक हमारे पुरखों की स्मृतियां भी जीवित रहेंगी।
जिलाधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण किया।

Taza Khabar