भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर स्टेशन के पूर्वी रेलवे द्वारा आज मोटर साइकिल स्टैंड का नया टेंडर का स्टैंड का शुभ आरंभ हुआ
भागलपुर बिहार में आज पूर्वी रेलवे द्वारा आज नया टेंडर किया गया जिसमें नटराज इंटरप्राइजेज के नाम से आज स्टैंड का शुभारंभ किया गया इसके संचालक संजय कुमार डोकानिया उनके सहयोगी राजेश कुमार गुप्ता, कैलाश यादव ,मोहम्मद रियाज इत्यादि लोग शुभारंभ में उपस्थित थे। भागलपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ,सुधांशु आर्य, स्टेशन डायरेक्टर ,जीआरपी थाना केएस एच ओ मोहम्मद नसीम ,आरपीएफ थाना के एस एच ओ अमित कुमार गिरी, सीटीआई फूल कुमार इत्यादि लोग के हाथों से नारियल फोड़ कर स्टैंड का शुभारंभ किया गया। या टेंडर मालदा डिवीजन के द्वारा 18 /6 /2026 से 17/ 6 /2029 तक का दिया गया। जिसका त्रैमासिक शुल्क 19,46,726/ रुपया एस टी सहित है। जिसमें साइकिल का 2 घंटे के लिए ₹5 तथा मोटरसाइकिल के लिए₹15, जिसमें 2 घंटे से 6 घंटे के लिए साइकिल का किराया 10 और मोटरसाइकिल स्कूटर के लिए₹35, 6 घंटे से 12 घंटा के लिए साइकिल का किराया15 रु और मोटरसाइकिल और स्कूटर के लिए₹65, 12 घंटा से 24 घंटा के लिए साइकिल का किराया ₹25 और मोटरसाइकिल स्कूटर के लिए ₹120, 24 घंटा से अधिक दैनिक आधार पर साइकिल का किराया ₹25 और मोटरसाइकिल स्कूटर के लिए,120 रुपया, मासिक शुल्क साइकिल के लिए ₹500 तथा मोटरसाइकिल के लिए₹3000, तथा हेलमेट के लिए 24 घंटे का ₹5 सिर्फ तय किया गया। आज स्टैंड का भव्य शुभारंभ किया गया भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में।

More Stories
अयोध्या.20जून*अयोध्या नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
नई दिल्ली20जून26*डीडी किसान से देशभर में पहुंचेगा प्रधानमंत्री मोदी का योग संदेश
राँची झारखण्ड20जून26*एक बार भोजन कर जिंदा रहते बिरसा मुंडा के गांववासी : एन डी पी एफ