भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर20जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18.06.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सबौर थानान्तर्गत ग्राम-मिर्जापुर में अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी विधि-व्यवस्था भागलपुर एंव सबौर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
उक्त गठित टीम के द्वारा सबौर थानान्तर्गत ग्राम-मिर्जापुर से राजेश कुमार पे०-गोपाल यादव सा०-मिर्जापुर थाना-सबौर जिला-भागलपुर को 10 ग्राम ब्राउन शुगर तथा एक मोटरसाइकिल के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी :-01. ब्राउन शुगरः- 10 ग्राम।02. मोबाइल:-01।03.मोटरसाइकिलः-गिरफ्तारीः-01. राजेश कुमार पे०- गोपाल यादव सा०-मिर्जापुर थाना-सबौर जिला-भागलपुर।
छापामारी दल की विवरणी :-
पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष बिट्टु कुमार कमल सबौर थाना।पु०अ०नि० बमबम कुमार सबौर थाना।स०अ०नि० नन्दकिशोर यादव सबौर थाना।हवलदार / 75 दीपक सिंह सबौर थाना।सि0 / 1826 आदित्य कुमार सबौर थाना।

More Stories
भागलपुर स्टेशन के पूर्वी रेलवे द्वारा आज मोटर साइकिल स्टैंड का नया टेंडर का स्टैंड का शुभ आरंभ हुआ
रोहतास20जून26*औरंगाबाद पुलिस लाइन में गूंजा कदमताल, प्रशिक्षु सिपाहियों का हुआ दीक्षांत परेड
रोहतास20जून26*ऑपरेशन यात्री सुरक्षा का बड़ा असर: DDU मंडल में 5 महीने में 80 मोबाइल चोर गिरफ्तार गया