भागलपुर में दिखी पुलिस की बर्बरता, 3 दिनों से धरना बैठे बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, न्यूज़ खबर कवर कर रहे पत्रकारों को भी पीटा
भागलपुर बिहार
शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर (बिहार)05अगस्त2023,। जिले की पुलिस का बर्बरता वाला चेहरा एक बार फिर सामने आया है। कचहरी चौक पर अनशन पर बैठे बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए जमकर लाठियां भाजी है। इस दौरान न्यूज़ कवर कर रहे पत्रकार की भी पुलिस वालों ने जमकर पिटाई कर दी।दअरसल पिछले तीन दिनों से कचहरी चौक पर परवत्ती में मोहर्रम के दौरान बुढ़िया काली मंदिर पर हुए पथराव और मंदिर के गेट को उपद्रवियों के द्वारा क्षति पहुचाये जाने की घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित पांडे बैठे थे। जिन्हें देर रात काफी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स के द्वारा लाठीचार्ज कर हटाया जा रहा था। वही इस घटना का कवरेज कर रहे चैनल के रिपोर्टर के साथ भी पुलिस वालों ने जमकर मारपीट की। जिससे उन्हें गहरी चोट पहुंची है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*