November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 19 नवम्बर 26*विधानसभा 03 सहारनपुर नगर में दूसरी विधानसभाओं के वोट जोड़ने की कूटरचित साजिश की जा रही है: अभिषेक टिंकू अरोड़ा*

सहारनपुर 19 नवम्बर 26*विधानसभा 03 सहारनपुर नगर में दूसरी विधानसभाओं के वोट जोड़ने की कूटरचित साजिश की जा रही है: अभिषेक टिंकू अरोड़ा*

सहारनपुर 19 नवम्बर 26*विधानसभा 03 सहारनपुर नगर में दूसरी विधानसभाओं के वोट जोड़ने की कूटरचित साजिश की जा रही है: अभिषेक टिंकू अरोड़ा*

*सहारनपुर –* अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि सत्ता पक्ष के सहारनपुर नगर के दो जनप्रतिनिधियों द्वारा रामपुर मनिहारान विधानसभा 06 और सहारनपुर देहात विधानसभा 04 के वोटर्स को विधानसभा सहारनपुर नगर 03 में जोड़ने की कूटरचित साजिश की जा रही है।

अरोड़ा ने बताया कि सहारनपुर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले कुछ वार्डों में सहारनपुर देहात और रामपुर मनिहारान विधानसभा की कुछ कॉलोनियां जुड़ी हुई हैं, जिन्हें सहारनपुर नगर की वोटर लिस्ट में शामिल करवाने की योजना की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार के दिन निर्वाचन कार्यालय बंद होने के बाद भी दो अधिकारियों की मौजूदगी में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि लंबे समय तक निर्वाचन कार्यालय में रहे। उन्होंने कहा कि वहां क्या किया गया, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सभी चुनाव अधिकारियों, BLO और कर्मचारियों से निवेदन है कि सत्ता पक्ष के किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर मतदाता सूची को प्रभावित करने की कोशिश न करें, न ही किसी पात्र व्यक्ति का वोट काटने की कोशिश करें।

अरोड़ा ने कहा कि ऐसा कोई कार्य न हो कि पीलीभीत वाली कार्रवाई सहारनपुर में भी अमल में लाई जाए। निष्पक्ष मतदान हो, निष्पक्षता से हो, उसका जो भी निर्णय हो वह सभी को स्वीकार करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि आज इसी संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय पर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से सारी बात से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही टिंकू अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी इन जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सहारनपुर के सही बूथों को दूसरे मतदान स्थल पर परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे वोटर को वोट डालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। अब यही जनप्रतिनिधि अपने ही सत्ता पक्ष के लोगों के वोट चोरी करके अपनी विधानसभा को मजबूत करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। किसी भी अन्य विधानसभा के वोटर को सहारनपुर नगर की विधानसभा में नहीं जोड़ने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में काम करके उन्हें लाभ पहुंचाना चाहते हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे हमें मुख्य चुनाव आयुक्त या भारत निर्वाचन आयोग में उन अधिकारियों की शिकायत दर्ज करवानी पड़े। सभी अपना कार्य निष्पक्षता से करें और आने वाले समय में होने वाले चुनाव को प्रभावित न करें।

Taza Khabar